पीएम मोदी की ब्रिगेड रैली को लेकर बंगाल मे भारी उत्साह, आसनसोल से हजारों भाजपा कार्यकर्ता विशेष ट्रेनों से कोलकाता रवाना…

पीएम मोदी की ब्रिगेड रैली को लेकर बंगाल मे भारी उत्साह, आसनसोल से हजारों भाजपा कार्यकर्ता विशेष ट्रेनों से कोलकाता रवाना…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 14 मार्च को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा को लेकर पूरे पश्चिम बंगाल में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को आसनसोल रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां से हजारों भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक विशेष ट्रेनों के जरिए कोलकाता के लिए रवाना हुए।

शुक्रवार सुबह से ही आसनसोल स्टेशन का नजारा किसी उत्सव से कम नहीं था। कार्यकर्ताओं को विदा करने के लिए ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे का इंतजाम किया गया था। भगवा झंडों के साथ “जय श्री राम” और “नरेंद्र मोदी जिंदाबाद” के नारों से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा।
भाजपा नेताओं की मौजूदगी
इस मौके पर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी स्टेशन पर मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से भाजपा के जिला अध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य, भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद सहित कई स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे। आसनसोल के अलावा बराकर, कुलटी, सितारामपुर, बराचक, कालीपहाड़ी, रानीगंज, अंडाल, दुर्गापुर, कांक्सा, बर्दवान और हुगली से भी कई भाजपा कर्मियों को कोलकाता मे आयोजित होने वाली पीएम मोदी की जनसभा मे जाने के लिये रवाना हो चुके हैं, इस दौरान भाजपा नेता कृष्ण प्रसाद ने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह ब्रिगेड रैली पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ साबित होगी। आसनसोल और आसपास के क्षेत्रों से जिस तरह का जनसमर्थन मिल रहा है, वह साफ दिखाता है कि लोग राज्य में बदलाव चाहते हैं।”

ऐतिहासिक रैली की तैयारी भाजपा नेताओं के अनुसार, 14 मार्च को होने वाली यह ब्रिगेड रैली अब तक की सबसे बड़ी रैलियों में से एक हो सकती है। आसनसोल समेत राज्य के विभिन्न जिलों से लाखों लोगों के इसमें शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन बंगाल की आगामी राजनीति को नई दिशा देगा।

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *