पीएम मोदी आज भारत ऊर्जा सप्ताह-2025 की करेंगे शुरुआत…

पीएम मोदी आज भारत ऊर्जा सप्ताह-2025 की करेंगे शुरुआत…

नई दिल्ली(NEW DELHI):भारत का ‘ऊर्जा महाकुंभ’ आज मंगलवार से नई दिल्ली में शुरू होने जा रहा है। यहां दुनियाभर के ऊर्जा विशेषज्ञ एक मंच पर एकत्रित होंगे। जी हां, ‘भारत ऊर्जा सप्ताह 2025’ का आगाज आज मंगलवार से नई दिल्ली में होने वाला है।

पीएम मोदी इस चार दिवसीय विशाल कार्यक्रम का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

कल नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी इस चार दिवसीय विशाल कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

दुनिया भर में दूसरा सबसे बड़ा ऊर्जा कार्यक्रम होगा

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम मंत्रिस्तरीय और सीईओ की भागीदारी, प्रदर्शनी स्थल और सत्रों की संख्या के मामले में दुनिया भर में दूसरा सबसे बड़ा ऊर्जा कार्यक्रम होगा।

10 देश इस कार्यक्रम में अपना मंडप करेंगे स्थापित

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की सफलता को विश्‍व स्‍तर पर मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कनाडा, जर्मनी, जापान, अमेरिका और ब्रिटेन सहित दस देश इस कार्यक्रम में अपना मंडप स्थापित करेंगे।.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *