धनबाद(DHANBAD) : टुंडी प्रखण्ड के बरवाटाँड़ पंचायत अंतर्गत खाखुडीह में शनिवार को एक सड़क हादसे में पिपराटाँड़ के ट्रैक्टर चालक बाबूलाल राय के पुत्र रोहित राय उम्र 20 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब खाखुडीह गांव में ईंट से लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली खाली कर वापस आ रहा था तभी लगभग 5 बजे बारिश होने लगा था इस दौरान हल्की चढ़ाई पर संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे में रोहित राय ट्रैक्टर चालक था जो इंजन के नीचे दब गए ओर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि ट्रैक्टर में तीन ओर लेबर था पर किसी को चोट तक नहीं लगा । उधर टुंडी पुलिस को सूचना दी जा चुकी है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है । घटना से गांव में शोक का माहौल है। परिजन बेहद दुखी हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

