पिता शिबू सोरेन के निधन के कारण इस बार CM हेमंत सोरेन नहीं मना पाएं 50वां जन्मदिन..नेमरा गांव से है गुरु जी परिवार का नाता…

पिता शिबू सोरेन के निधन के कारण इस बार CM हेमंत सोरेन नहीं मना पाएं 50वां जन्मदिन..नेमरा गांव से है गुरु जी परिवार का नाता…

रांची(RANCHI): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज (रविवार, 10 अगस्त) को जन्मदिन है. वे 50 साल के हो गए हैं. उनका जन्म 10 अगस्त 1975 को नेमरा में हुआ था. उनके पिता शिबू सोरेन का हाल ही में निधन हुआ है, इसलिए इस साल उनका जन्मदिन बड़े धूमधाम से नहीं मनाया जाता है.

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी नेतृत्व क्षमता के दम पर राज्य की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई है. वह न केवल एक प्रभावशाली राजनेता हैं, बल्कि उनकी जिंदगी और राजनीतिक सफर से जुड़ी कई रोचक बातें भी हैं.

नेमार गांव में CM हेमंत सोरेन को याद आया बचपन, भावुक होकर किया ये काम
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन अपने पैतृक गांव नेमरा में इन दिनों हैं. वह गांव की पगडंडियों पर चलते हुए न केवल धान रोपनी में लगे किसानों-महिलाओं के साथ बातचीत की, बल्कि प्रकृति के इस अद्भुत सौंदर्य को निहारते हुए बचपन की यादें भी ताजा की. उन्होंने नेमरा के बरमसिया और बड़का नदी दोईन में किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि स्थानीय तौर पर बारिश के पानी का खेती के लिए इस्तेमाल किए जाने के बहुत फायदे हैं. सीएम ने किसानों से कहा कि छोटी बरसाती नदी के पानी को चेक डैम के जरिए खेतों तक पहुंचाने की सरकार की योजना का लाभ लें.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *