पिता के बर्थडे पर उन्हें यादकर फिर इमोशनल हुईं ‘अनुपमा’, थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर रुपाली गांगुली ने लिखा स्पेशल नोट

पिता के बर्थडे पर उन्हें यादकर फिर इमोशनल हुईं ‘अनुपमा’, थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर रुपाली गांगुली ने लिखा स्पेशल नोट

मुंबई(MUMBAI): रुपाली गांगुली के पिता अनिल गांगुली हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्देशक थे. जिन्होंने हिंदी सिनेमा को ‘कोरा कागज’ और ‘तपस्या’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं.

अनिल गांगुली ने साल 2016 में दुनिया को अलविदा कह दिया था. वहीं अब उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर रुपाली ने उनके साथ बिताए सुनहरे लम्हों की झलक फैंस को दिखाई है.

पिता के साथ इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रुपाली ने खास कैप्शन भी लिखा. जिसे पढ़कर उनके फैंस भी इमोशनल हो गए हैं.
एक्ट्रेस ने लिखा कि, ‘स्वर्ग में मेरे एंजेल, मेरा चमकता सितारा…जन्मदिन मुबारक हो पप्पा, सभी अपने माता-पिता का आदर करो’
बता दें कि रुपाली गांगुली इन दिनों टीवी शो ‘अनुपमा’ में मेनलीड रोल निभा रही हैं. दर्शकों को उनका किरदार बहुत ही ज्यादा पसंद भी है।

NEWSANP के लिए मुंबई से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *