पिटाई से टुंडी के चालक के मौत मामले में एएसआइ समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज…

पिटाई से टुंडी के चालक के मौत मामले में एएसआइ समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज…

गिरिडीह(GIRIDIH) : ताराटांड़ थाना पुलिस ने बोरवेल वाहन के ड्राइवर पिंकू रविदास के मौत मामले में तीन पुलिसकर्मियों व एक निजी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. एएसआइ मूसा खान, हवलदार विनोद कुमार तिवारी, बोनेश्वर सोरेन और निजी चालक दिनेश तुरी आरोपी बनाये गये हैं. मृतक पिंकू की पत्नी वीणा देवी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.

पिंकू धनबाद जिले के मनियाडीह थाना क्षेत्र के नावाटांड़ का रहनेवाला था. पत्नी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसके पति मंगलवार की रात करीब 12 बजे काम से लौट रहे थे. ताराटांड़ थाना के गश्ती दल में शामिल एएसआइ मूसा खान, हवलदार विनोद कुमार तिवारी, बोनेश्वर सोरेन और निजी चालक दिनेश तुरी ने उनकी गाड़ी रोक ली. पिंकू के साथी गुरुदेव टुडू को जबरन वाहन से उतारा और पैसे की मांग की. मना करने पर पॉकेट से जबरन पैसे निकाल लिये और जातिसूचक गालियां दीं. इसके बाद पिंकू रविदास और गुरुदेव पर लाठी बरसाना शुरू कर दिया. गुरुदेव किसी तरह जान बचाकर भाग निकला. उसके पति को पुलिसकर्मियों ने जमीन पर पटककर छाती और पेट पर लगातार लाठियां बरसायीं. आरोप है कि एएसआइ मूसा खान पिंकू की छाती पर चढ़ गये. इस कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गयी.

एसपी ने दिये जांच के आदेश
ड्राइवर पिंकू रविदास के मौत मामले में पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप लगने के बाद एसपी डॉ विमल कुमार ने बुधवार को ही गश्ती टीम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था. एएसआइ मूसा खान, हवलदार विनोद कुमार तिवारी और बाणेश्वर सोरेन पर ड्यूटी के दौरान एक आम नागरिक से जबरन वसूली, मारपीट और हत्या करने का आरोप लगा है. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने जांच का आदेश दिया है. एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

NEWSANP के लिए गिरिडीह से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *