पार्षद द्वारा किए गए विकास कार्यों को विधायक अपना विकास गिना रहीं है: पार्षद..11 पार्षदों ने भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को भारी मतों से जीत दिलाने का लिया दृढ़ संकल्प

पार्षद द्वारा किए गए विकास कार्यों को विधायक अपना विकास गिना रहीं है: पार्षद..11 पार्षदों ने भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को भारी मतों से जीत दिलाने का लिया दृढ़ संकल्प

झरिया(JHARIA): झरिया की जनता 5 साल से बिजली पानी सहित मूल सुविधा से जूझती रही और पार्षदों द्वारा किए गए विकास कार्यों को झरिया विधायक अपना विकास बता जनता को गुमराह कर रही है..

एक बार फिर 2024 के विधानसभा चुनाव में विधायक भोली भाली जनता को गुमराह करने में लगी हुई है। ये उक्त बातें निवर्तमान 11 पार्षदों ने झरिया भूतगढ़िया मैरेज हॉल में आयोजित अभिनंदन समारोह में कहा। शुक्रवार को पार्षदों द्वारा झरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से घोषित प्रत्याशी रागिनी सिंह के सम्मान में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया..

सभी पार्षदों ने प्रत्याशी रागिनी सिंह को पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं माला पहना कर स्वागत करते हुए अपना समर्थन देकर विधानसभा चुनाव में भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। वही इस मौके पर पार्षदों ने बताया कि नगर निगम बोर्ड द्वारा पूर्व भाजपा की सरकार में पारित योजनाओं को इस पांच साल के कार्यकाल में वर्तमान विधायक अपना विकास कार्य बता रही है..

वार्ड की जनता सब जान चुकी है। वर्तमान सरकार में नगर निगम का चुनाव नहीं होना सरकार की मानसिकता साफ दिख रहा है कि जनता के प्रति कितने निष्ठावान है। इस मौके पर रागिनी सिंह ने कहा कि पार्षद के कंधों पर भी वार्ड की विकास का जिम्मेदारी होता है..

हर जनता को अपने पार्षद से अपेक्षा होती है। वार्ड में विकास की रुपरेखा तय करने के लिए पार्षद हमेशा सक्रिय रहते है की अपने वार्ड के लोगों को हर सरकारी सुविधा मिले। पार्षदों द्वारा विकास कार्यों को विधायक अपना बता जनता को छलने का काम कर रही है..

वर्तमान सरकार में लुट खसोट तो हुआ ही अब विकास कार्यों में अपना नाम गिना रही है और झरिया की देवतुल्य जनता को गुमराह करने में लगी हुई है। कहते है ये पब्लिक सब जानती है तो झरिया की सब जान रही है..

भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने वालो में निवर्तमान पार्षद सुजीत सिन्हा, शिव कुमार यादव, अनुरंजन कुमार, विनय रजवार, संजय यादव, शैलेंद्र सिंह, नंदलाल पासवान, दिलीप आडवाणी, सुमन अग्रवाल, किरण देवी, हुलासो देवी, प्रियंका देवी आदि मौजूद थे..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *