पार्क मार्केट में बंगाली वेलफेयर सोसाइटी की 11वीं दुर्गा पूजा का शुभारंभ..देवी दुर्गा मां की भक्ति सागर में डूबा धनबाद..

पार्क मार्केट में बंगाली वेलफेयर सोसाइटी की 11वीं दुर्गा पूजा का शुभारंभ..देवी दुर्गा मां की भक्ति सागर में डूबा धनबाद..

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के हीरापुर पार्क मार्केट परिसर में बंगाली वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित 11वीं दुर्गा पूजा का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया… इस अवसर पर पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया..

बंगाली वेलफेयर सोसाइटी पूजा पंडाल का मुख्य आकर्षण स्वच्छता और पारंपरिक पूजा की गरिमा रहेगा। समिति ने घोषणा की है कि सप्तमी, अष्टमी और नवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया जाएगा। परंपरा के अनुरूप भोग मिट्टी के बर्तनों में ही दिया जाएगा तथा पंडाल परिसर में प्लास्टिक और पॉलिथीन के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

वहीं मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह चौकस है और आमजन की सुविधा व सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्यरत है। उन्होंने श्रद्धालुओं से सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का भी अनुरोध किया..

विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने मौके पर लोगों से स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि नगर निगम लगातार सफाई के कार्य में जुटा है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि वे कचरा सड़क या खुले स्थान पर न फेंकें, बल्कि डस्टबिन और नगर निगम की गाड़ियों में ही डालकर शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।

वहीं पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने धनबाद व झारखंडवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और माता रानी से सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

समारोह में शामिल होने वाले प्रमुख अतिथियों में धनबाद SSP प्रभात कुमार,नगर आयुक्त रविराज शर्मा,धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल,उप नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, जीटा अध्यक्ष अमितेश सहाय, बार एसोसिएशन अध्यक्ष राधे श्याम गोस्वामी, पूर्व पार्षद अशोक पाल, ललित कटेसरिया, शांतनु चंद्रा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। संस्था के सदस्य एवं उनके परिजन और आसपास के श्रद्धालु उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए…

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *