पारिवारिक विवाद में चचेरे भाई ने बहन को मारी गोली…

पारिवारिक विवाद में चचेरे भाई ने बहन को मारी गोली…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद के केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के गोधर काली बस्ती में बुधवार रात पारिवारिक विवाद के दौरान चचेरे भाई ने अपनी बहन को गोली मार दी। घटना रात करीब 10 बजे की है। गोली लगने से घायल संगीता कुमारी के दाहिने जांघ में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने आनन-फानन में उसे शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार रात परिवार की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। कहासुनी के बीच दोनों पक्षों के पुरुष भी शामिल हो गए। इसी दौरान दीनदयाल कुमार ने पिस्तौल निकालकर दो चार राउंड फायरिंग कर दिया जिसमें एक गोली संगीता की जांघ में जा लगी। घायल संगीता ने बताया कि वह झगड़ा छुड़ाने गई थी, तभी उसके चचेरे भाई ने उस पर गोली चला दी। उसने कहा कि घटना के दौरान तीन से चार राउंड गोली चली। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *