धनबाद(DHANBAD): सदर थाना परिषद में आज एक पारिवारिक पति-पत्नी से जुड़ा मामला चर्चा का विषय बन गया जब एक पति-पत्नी अपने आपसी विवाद के मामले को लेकर धनबाद थाना पहुंचे साथ में दो छोटे-छोटे बच्चे मामला आपसी विवाद और आरोप प्रत्यारोप से जुड़ा रहा जहां पति ने अपनी ही धर्मपत्नी के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यह पूरा मामला कोर्ट में चल रहा है।
वही पत्नी का कहना है कि 12 दिसंबर 2017 में उनकी शादी हुई थी शादी के बाद से ही उनके पति उन पर शक करते हैं और अपने छोटे-छोटे बच्चों को सीखते हैं की पत्नी के विषय में गलत कहें जबकि पत्नी का कहना है कि उसे अपने पति के साथ रहना है उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं वर्तमान में वह धनबाद के धैया में किसी तरह निजी कार्यक्रम अपना जीवन यापन कर रही है वही पत्नी ने यह भी कहा कि मैं हर एक सच के लिए तैयार हूं लेकिन शक के आधार पर उसे प्रताड़ित किया जाता है जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो चुकी है वही वह परिवार के साथ रहना चाहती है लेकिन पति रखने को तैयार नहीं ।
मामला तब बिगड़ा जब खबर लिखने के कुछ समय पहले तक मीडिया के लोगों द्वारा इन दंपति को समझा घर भेजा गया लेकिन ठीक कुछ ही समय के बाद फिर से पति ने पत्नी को छोड़कर जाना सही समझा वही पत्नी कविता कुमारी का कहना है कि धनबाद के केंदुआडीह थाना के समीप उसका ससुराल है और वह अपने ससुराल और सास ससुर के साथ रहना चाहती है अब इस पूरे मामले के बाद पारिवारिक विवाद सड़क पर है और न्याय की गुहार लगाते हुए पत्नी कविता को कब तक इंसान मिलता है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

