पाकुड़-(PAKUD)जिला मुख्यालय के बाजार समिति मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से “संवाद आपके साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बालमुचू, प्रदेश महासचिव तनवीर आलम, प्रदेश सचिव उदय लखमानी, समीनुल इस्लाम,सुल्तान अहमद समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे। आयोजित किए गए कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखी गई।
लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश ने कहा कि पाकुड़ विधानसभा का समुचित विकास यहां के विधायक और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के द्वारा किया गया है उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही थी वहीं उनकी लोकप्रियता से घबराते हुए भाजपा के द्वारा उन्हें फंसाया गया है लेकिन हम लोगों को पूर्ण विश्वास है कि बहुत जल्द ही वह बाहर आएंगे और एक बार पुनः यहां विकास की गंगा बहाएंगे। कमलेश ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री रहते हुए आलमगीर आलम ने पूरे राज्य में विकास का गंगा बहाई है।
वहीं उन्होंने मंच पर विराजमान आलमगीर आलम के पुत्र और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि यह युवा नेता है और पार्टी को सशक्त बनाने में की जी जान से जुड़े हुए हैं आने वाले दिनों में यह जनता का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी कई सभा आयोजित हुई है जिसमें मैं शामिल रहा हूं उनमें तनवीर आलम का कुशल मार्गदर्शन झलका है। प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश ने पार्टी के उद्देश्यों पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास काफी पुराना रहा है इस पार्टी से जुड़े नेताओं ने बलिदान दिया है यहां तक कि हम लोग की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री जैसे पद को त्याग कर दिया ।जवाहरलाल नेहरू इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे नेताओं ने अपने कुशल मार्गदर्शन में देश को शिखर पर पहुंचा या।
उन्होंने कहा कि लोगों को गर्व है कि हम लोग कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं। कमलेश ने कहा कि पार्टी का अनुशासन सर्वप्रिय है और कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ और मेरुदंड है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज कांग्रेस पूरे देश में सशक्त है। वहीं उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र की सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल है। केंद्र सरकार संवैधानिक ढांचा पर लगातार चोट कर रही है कांग्रेस के कार्यकर्ता केंद्र सरकार की गलत नीतियों का विरोध करती है और आगे भी करती रहेगी।
उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ पर कहा कि चुनाव आते ही भाजपा इस तरह का राग अलापति है उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ यदि हुई तो यह गृह मंत्री अमित शाह की चूक है।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाला विधानसभा काफी महत्वपूर्ण है और आप लोगों को अभी से ही तैयारी में जुट जाना है। उन्होंने कहा कि आप कांग्रेस के सच्चे सिपाही है और आप पार्टी को सशक्त बनाने में जी-जान लगा दे।
वहीं मौके पर प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि पार्टी ही सर्वोपरि है पार्टी के निर्देश का कार्यकर्ता पालन करें उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा के लिए सभी लोग तैयार हो जाए और पार्टी को सशक्त बनाने का काम करें।
News ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

