पाकुड़(PAKUD): लोक आस्था का महापर्व चार दिनों तक चलने बाली चैती छठ पूजा मंगलवार को नहाये खाये के साथ शुरू हो गया।पाकुड़ में छठव्रती महिलाएं छठ पुजा को लेकर विधि विधान के साथ कद्दू भात ग्रहण किया और लोगो को भी कद्दू भात का प्रसाद वितरण किया।बुधवार को खीर भोजन खड़ना किया जाएगा।वहीं गुरुवार को संध्या अर्ध और शुक्रवार की सुबह उदयमान सूर्य को अर्ध दिया जायेगा।लोकआस्था का महापर्व चैती छठ पूजा शुरू होती ही पाकुड़ में चारो ओर भक्तिमय माहौल बन गया है।छठ पूजा को लेकर पाकुड़ के कालीभसान शिव मंदिर छठ घाट में साफ सफाई किया गया है.
NEWSANP के लिए पाकुड़ से जायदेव की रिपोर्ट

