पाकुड़ में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी…

पाकुड़ में लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी…

पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र की शिवपुरी कॉलोनी में एक टाटा मोटर्स फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के घर लाखों रुपये के जेवर, नकदी और एक स्मार्ट टीवी की चोरी हो गई। घटना उस समय हुई जब कर्मचारी अपने परिवार के साथ बिहार गए हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित कर्मचारी अमित सिंह टाटा फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। वे शनिवार को अपने परिवार के साथ बिहार के शिवनारायणपुर स्थित अपनी बहन के घर गए थे। घर खाली होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।चोरों ने घर से लगभग 7 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने, 1 लाख 10 हजार रुपये नकद और एक स्मार्ट टीवी चुरा लिया। अमित सिंह के वापस लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला, जिसके बाद उन्होंने नगर थाना को सूचना दी।
सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें चोरी की घटना कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।
पीड़ित अमित सिंह ने बताया कि शनिवार को वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ बहन के घर गए थे। आज वापस आने पर उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा खुला पाया और अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था और लगभग पांच भर सोना, चांदी के गहने, 1 लाख 10 हजार रुपये नकद और स्मार्ट टीवी गायब थे।

चोरी की घटना की जानकारी थाना को दी गई है थाना की पुलिस ज मामले की छानबीन कर रही है। वही चोरी की घटना को लेकर आसपास के रहने वाले लोग सहमे हुए हैं।

वही नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है जल्द ही मामले का उद्वेदन किया जाएगा.बाइट अमित सिंह पीड़ित

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *