सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित
पाकुड़(PAKUD): देश की एकता और अखंडता में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सरदार@150 के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित यूनिटी मार्च का सोमवार को पाकुड़ में भी आयोजन किया गया।
स्थानीय सिद्धू कान्हू मुर्मू पार्क से निकली यूनिटी मार्च को डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर (डीडीसी) महेश कुमार संथालिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए जिला स्तरीय स्टेडियम में जाकर संपन्न हुई।
कार्यक्रम में युवाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। अधिकारियों ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 1906 से 1947 तक देश किस परिस्थिति से गुजरा, इसका इतिहास जानना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद भी देश कई चुनौतियों से जूझ रहा है और युवाओं को राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में आगे आकर महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।
NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

