पाकुड़(PAKUD)पाकुड़ में दो स्कार्पियो की चोरी हो गई है…घटना नगर थाना क्षेत्र के भगतपाड़ा मुहल्ले की है…जहाँ रात को अज्ञात चोरों के द्वारा दो स्कार्पियो की चोरी हो गई…सूचना मिलते ही एसडीपीओ डीएन आजाद सहित नगर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुँची है…और जांच कर रही है…
एसडीपीओ ने बताया कि रात में दो स्कार्पियो की चोरी हुई है…पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है साथ ही जगह जगह चेकपोस्ट लगाकर जांच की जा रही है… जल्द अपराधियो का होगा खुलासा…मामले का उद्भेदन को लेकर हर बिंदु पर पुलिस कर रही काम…वही एक साथ दो स्कार्पियो की चोरी होने से इलाके में चर्चा का विषय बन गया है…
NEWSANP के लिए जयदेव की रिपोर्ट

