पाकुड़ में छठ पूजा धूमधाम से मनाई गई…

पाकुड़ में छठ पूजा धूमधाम से मनाई गई…

श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ जिले में लोक आस्था का महापर्व छठ सोमवार को बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से अस्ताचलगामी सूर्य (डूबते भास्कर) को अर्घ्य अर्पित कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

शहर के प्रमुख छठ घाटों — कालीभसान पोखर, टीनबंगला पोखर, ठाकुरबाड़ी पोखर और शिव-शीतला मंदिर परिसर सहित पूरे जिले के दर्जनों तालाबों और नदियों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

पूरे इलाके में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। छठ पूजा समितियों की ओर से घाटों पर आकर्षक लाइटिंग, सजावट और आतिशबाजी की गई, जिससे पूरा वातावरण आलोकित हो उठा।

भीड़ के बीच पुलिस प्रशासन सतर्क और मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी घाटों पर पुलिस बल तैनात किया गया था।

इस अवसर पर उपायुक्त (डीसी) मनीष कुमार भी अपने परिवार के साथ छठ घाट पहुँचे और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामनाएँ दीं और सभी से पर्व को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

मंगलवार की सुबह व्रतियों द्वारा उदयमान सूर्य को दूसरा और अंतिम अर्घ्य दिया जाएगा, जिसके साथ चार दिवसीय इस महान पर्व का विधिवत समापन होगा।

NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *