पाकुड़ पुलिस केंद्र में सोहराय पर्व की धूम, मांदर की थाप पर थिरके एसपी निधि द्विवेदी अधिकारी और जवान…

पाकुड़ पुलिस केंद्र में सोहराय पर्व की धूम, मांदर की थाप पर थिरके एसपी निधि द्विवेदी अधिकारी और जवान…

पाकुड़(PAKUD):पाकुड़ पुलिस केंद्र में पुलिस परिवार ने धूमधाम से सोहराय पर्व मनाया. पुलिस सोहराय समिति द्वारा आयोजित आदिवासी सोहराय महापर्व मिलन समारोह का एसपी निधि द्विवेदी ने उद्घाटन किया. एसपी निधि द्विवेदी ने मांझी थाने में पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की. मौके पर एसपी निधि द्विवेदी पुलिस पदाधिकारी और जवान मांदर की थाप पर घंटों नाचते रहे. समारोह में नायकी और गुडित ने विधि विधान से पूजा करायी. एसपी निधि द्विवेदी ने लोगों खासकर आदिवासी समुदाय से अपनी संस्कृत और परंपराओं को बचाये रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि सोहराय हमें प्रकृति के संरक्षण और आपसी प्रेम बनाये रखने की प्रेरणा देता है. डीएसपी ने कहा कि सोहराय पर्व हमें प्रकृति और जीव-जंतुओं को बचाने एवं संरक्षित करने की सीख देता है. उन्होंने कहा कि आज आदिवासी समाज पेड़-पौधों की पूजा और सुरक्षा कर रहा है, इसलिए हमारा पर्यावरण सुरक्षित है और इस त्योहार से सभी को सीखना चाहिए कि प्रकृति की रक्षा कैसे की जाती है.

NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *