पाकुड़ जिले में भगवान बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस धूमधाम से मनाई गई…

पाकुड़ जिले में भगवान बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस धूमधाम से मनाई गई…

पाकुड़(PAKUD):पाकुड़ जिले में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर उपायुक्त (DC) मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक (SP) निधि द्विवेदी और अन्य अधिकारियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
उपायुक्त ने कहा कि 15 नवंबर का दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन वर्ष 2000 में झारखंड राज्य का गठन हुआ था। उन्होंने सभी जिलावासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
अधिकारियों ने बिरसा मुंडा के जीवन और उनके जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया और कहा कि उनका जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने समाज को एकजुट कर संघर्ष की राह दिखाई।

NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *