पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ जिले में चल रहे जन शिकायत समाधान कार्यक्रम को लेकर दुमका DIG अम्बर लकड़ा पहुँचे.जहाँ नगर थाना में उन्हें गार्ड ऑफ़ ओनर दिया गया.
इस दौरान एसपी प्रभात कुमार,डीएसपी जीतेन्द्र कुमार,इंस्पेक्टर सहित थाना प्रभारी मौजूद थे. उधर डीआईजी लकड़ा ने जन शिकायत में आए हुए लोगो से समस्याओ को लेकर जाना और उन्हें सम्बंधित थाना प्रभारी को निदान करने की बात कही.
इधर डीआइजी लकड़ा ने बताया कि सरकार द्वारा चलायी जा रही जन शिकायत समाधान कार्यक्रम यह तीसरी बार बार किया जा रहा है जिसमे लोगो की समस्याओ को सुना जाता है और उनका निष्पादन करने की पुरजोर कोशिश किया जाता है. यह सरकार द्वारा एक अच्छी पहला की गई है.वही थाना प्रभारियों की कम समय में ट्रांसफर होने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इस पर हमलोग सोचेंगे और एक अच्छी नीति लाया जायेगा.
NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

