पाकुड़ जिले के तीनों विधानसभा से इण्डिया गठबंधन की हुई जीत….

पाकुड़ जिले के तीनों विधानसभा से इण्डिया गठबंधन की हुई जीत….

पाकुड़(PAKUD): पाकुड़ जिले के तीनों विधानसभा लिट्टीपाड़ा, महेशपुर ओर पाकुड़ विधानसभा से इण्डिया गठबंधन की जीत हुई है…लिट्टीपाडा़ विधानसभा से जेएमएम प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू, महेशपुर विधानसभा से प्रो स्टीफन मरांडी ओर पाकुड़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम ने बड़ी जीत दर्ज की है…सभी ने जनता के प्रति आभार प्रकट किया है…

वही महेशपुर विधानसभा से झामुमो से जीते प्रो स्टीफन मरांडी ने कहा की विपक्ष की गलत नीतियों के कारण जीत हुई है…महेशपुर विधानसभा में इतिहास रचा गया…यहाँ से मैं लगातार तीसरी बार जीता हूं… अभी तक के मेरे जीवन में मैंने 9 बार चुनाव जीता हूं…कहा कहा जीत का श्रेय में महिलाओं को दूंगा…उन्होंने कहा कि विपक्ष गलतफहमी में था…महिलाओं में मैया सम्मान योजना को लेकर उल्लास था और इसी का परिणाम है उन्होंने जमकर मतदान किया…महेशपुर विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी प्रो स्टीफन मरांडी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के नवनीत हेमब्रम को 62175 मतों से पराजित किया… प्रो स्टीफन मरांडी को 114924 ओर नवनीत हेमब्रम को 53749 मत प्राप्त हुए…वही लिट्टीपाड़ा विधानसभा से झामुमो से जीते हेमलाल मुर्मू ने कहा की भाजपा की गलत नीति की वजह से हमारी जीत हुई है…यहाँ लोग भाजपा को पंसद नही करता है यहाँ लोग झामुमो ओर हेमंत सोरेन को चाहते है… उन्होंने कहा की जनता को बहुत धन्यवाद दिया है ओर आभार जताया है…ओर इतने भारी मतो से विजयी बनाया है…

यह जीत कार्यकर्ताओ की जीत है…लिट्टीपाड़ा विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के बाबूधन मुर्मू को 26481 मतों से पराजित किया…हेमलाल मुर्मू को 87627 ओर बाबूधन मुर्मू को 61146 मत प्राप्त हुए…

वही पाकुड़ विधानसभा से पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी सह कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम की बड़ी जीत हुई है…उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया ओर कहा की पति के अधूरे कामो को पूरा करूंगा साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा पर विशेष काम करूंगी…पाकुड़ विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी निसात आलम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एनडीए समर्थित आजसू के प्रत्याशी अजहर इस्लाम को 85103 मतों से पराजित किया… निसात आलम को 154022 ओर अजहर इस्लाम को 68919 मत प्राप्त हुए…

NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *