पाकुड़ के चित्रकार विनय घोष ने मुख्यमंत्री को समर्पित किया दिशोम गुरु का पोर्ट्रेट…

पाकुड़ के चित्रकार विनय घोष ने मुख्यमंत्री को समर्पित किया दिशोम गुरु का पोर्ट्रेट…

पाकुड़(PAKUD):पाकुड़ के जाने-माने चित्रकार विनय घोष ने दिशोम गुरु की स्मृति में बनाया गया एक विशेष पोर्ट्रेट मंगलवार को मुख्यमंत्री को उनके पैतृक गांव नेमरा में समर्पित किया। पोर्ट्रेट ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री कुछ क्षणों के लिए भावुक हो उठे। उन्होंने विनय घोष को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद देते हुए उनकी पीठ थपथपाई और उनके प्रयासों की सराहना की।

विनय घोष ने बताया कि यह कृति दिशोम गुरु के योगदान और प्रेरणादायक जीवन को सम्मान देने के उद्देश्य से बनाई गई है।

NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *