पाकिस्तानियों के लिये भारत का दरवाजा बंद…

पाकिस्तानियों के लिये भारत का दरवाजा बंद…

नई दिल्ली(NEW DELHI):पहलगाम के आंसू अभी सूखे भी नहीं थे कि दिल्ली ने कड़ा पैगाम दिया। “दर्द अब सिर्फ शोक में नहीं, नीति में बदलेगा।” अभी नहीं तो कभी नहीं, भारत ने निर्णायक कदम उठाया है। पाकिस्तानियों के लिये भारत का दरवाज़ा बंद कर दिया गया। वीज़ा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई। 27 अप्रैल से सभी वीजा रद्द माने जायेंगे। केवल मेडिकल वीजा 29 अप्रैल तक मान्य होगा। भारत में मौजूद पाक नागरिकों को वीजा अवधि खत्म होने से पहले देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है। विदेश मंत्रालय ने भारतीयों से अपील की है कि पाकिस्तान की यात्रा न करें। जो लोग वहां हैं, फौरन लौटें।” कूटनीति की धुरी अब घूम चुकी है, पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारियों को निष्कासित किया गया, सिंधु जल संधि निलंबित कर दिया गया, अटारी चेकपोस्ट पर ताला लगा दिया गया है। सार्क वीजा छूट भी खत्म कर दी गई।

NEWSANP के लिए नई दिल्ली से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *