पांडरपाला में चार दिवसीय यज्ञ रुद्राभिषेक कार्यक्रम के पहले दिन निकली भव्य कलश यात्रा…

पांडरपाला में चार दिवसीय यज्ञ रुद्राभिषेक कार्यक्रम के पहले दिन निकली भव्य कलश यात्रा…

धनबाद(DHANBAD):श्री श्री महाकाली माता एवं ओंकारेश्वर नाथ महादेव मंदिर पांडरपाला में हर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 26.7.2025 से 30 जुलाई 2025 तक चार दिवसीय , भव्य भक्ति कार्यक्रम आयोजित हो रही है.
मंदिर समिति एवं पूरे पांडरपाला के आम लोगों की सहभागिता से दिनांक 26.7.2025 से मंदिर प्रांगण में संपूर्ण रामायण से शुरू हुए चार दिवसीय भक्ति सालाना कार्यक्रम के तहत

आज 28 जुलाई दिन सोमवार को, पांडरपाला के सैकड़ो महिलाओं के द्वारा सुबह 09:00 बजे मंदिर प्रांगण से भब्य कलश यात्रा निकाली गई जो राजेंद्र सरोवर बेकारबांध गई एवं कलश में जल भरकर वापस मंदिर प्रांगण में आकर पुजारी मुन्ना पाठक के देख रेख में अनुष्ठान कराया गया. पूरे रास्ते भारी बारिश मे भी 251 महिलायें कलश लेकर, एवम अन्य महिलाएं, बच्चे एवम पांडरपाला के आमलोग नाचते गाते हर- हर महादेव, जय माँ काली का का जयघोष करते झूमते गाते राजेंद्र सरोवर बेकारबाँध पहुंचे.

29 जुलाई दिन मंगलवार को ओंकारेश्वर नाथ महादेव शिवलिंग का श्रृंगार कर संपूर्ण रुद्राभिषेक दोपहर 1:00 से संध्या 6:00 बजे तक किया जाएगा.
दिनांक 30 जुलाई दिन बुधवार को मंदिर प्रांगण में हवन, प्रसाद वितरण एवं भंडारा के साथ चार दिवसीय भक्ति कार्यक्रम संपन्न होगा.
श्री श्री महाकाली माता एवं ओंकारेश्वर नाथ महादेव मंदिर पांडरपाला समिति के लोकनाथ महतो, छोटू महतो,पंकज सिन्हा, नवलेश शर्मा , हुलास दास, पुजारी मुन्ना पाठक, अरविंद राय, मनोज महतो,दुखहरण प्रसाद ,धनेश्वर महतो, राजू कुमार, प्राण राय , विनय चौरसिया, सुबोध ठाकुर, मनोज पंडित, शंभु यादव, रमाशंकर मिस्री, आदित्य कुमार,सहीत पांडरपाला के सैंकड़ो आम लोग भी कलश यात्रा मे शामिल थे.पूरी भक्ति भाव से तैयारी..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *