पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हो रहा सजावट, चेयरमैन करेंगे उद्घाटन
निरसा(NIRSA):मैथन एवं पंचेत डैम पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए डीवीसी प्रबंधन ने लगभग 5 करोड़ की लागत से मैथन एवं पंचेत डैम को डायनेमिक बहुरंगी लाइटिंग से सजाने का काम जोर-जोर से शुरू कर दिया है। आगामी 27 दिसंबर को डीवीसी के चेयरमैन एस सुरेश कुमार इस बहुरंगी लाइटिंग का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पंचेत डैम भी इसी तरह के बहुरंगी डायनेमिक लाइटों से सजाया जाएगा।
NEWSANP के लिए मनोज सिंह की रिपोर्ट

