रांची(RANCHI):रांची से सटे नामकुम के खोजा टोली आर्मी मैदान में आगाम 19-20 अप्रैल को होने वाले एयर शो को ऐतिहासिक और यादगार बनाने को लेकर रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री रेस हो गये हैं। इसको लेकर आज एक अहम बैठक बुलाई गई। DC ने एयरफोर्स, पुलिस व जिला अफसरों के साथ की गई तैयारियों की समीक्षा की। वहीं, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा दल, फायर ब्रिगेड, बम निरोधक दस्ता, ट्रैफिक प्लान से लेकर मेहमानों के ठहराव तक सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध पूरा करने का आदेश दिया। एयर शो का नोडल अधिकारी रांची के SDO उत्कर्ष कुमार को बनाया गया है। शो के दौरान सुरक्षा को लेकर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जायेगी। DC ने कहा कि यह एयर शो को झारखंड का गौरव क्षण बनेगा, प्रचार-प्रसार में कोई कसर न रहे। बैठक में कर्नल हृतिक, विंग कमांडर पीके सिंह, स्क्वाड्रन लीडर वालिया, ग्रुप कैप्टन गिरीश कोमर समेत प्रशासन और सेना के तमाम वरीय अफसर मौजूद थे.
NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

