पहला कदम स्कूल पहुँचे गौतम अडानी, दिव्यांग बच्चों के लिए 3 करोड़ की सहायता और ‘नई उड़ान कैफ़े’ का शुभारंभ…

पहला कदम स्कूल पहुँचे गौतम अडानी, दिव्यांग बच्चों के लिए 3 करोड़ की सहायता और ‘नई उड़ान कैफ़े’ का शुभारंभ…

धनबाद (DHANBAD ): नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित पहला कदम स्कूल मंगलवार को एक महत्वपूर्ण अवसर का साक्षी बना, जब अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने स्कूल का दौरा किया और दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की।

बच्चों की क्षमताओं और ट्रस्ट की पहल को देखते हुए गौतम अडानी ने ट्रस्ट को तीन वर्षों के लिए कुल 3 करोड़ रुपये सहायता देने की घोषणा की, जिसका उपयोग दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, थेरेपी और व्यावसायिक प्रशिक्षण को मजबूत करने में किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने बच्चों के लिए तैयार किए गए ‘नई उड़ान कैफ़े’ का भी उद्घाटन किया, जहां उन्हें कैफ़े संचालन, सर्विंग, खाद्य प्रबंधन और हाइजीन जैसे कौशलों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

गौतम अडानी ने कहा कि समाज के हर बच्चे को समान अवसर मिलना चाहिए और ऐसी पहलें उन्हें आत्मनिर्भर बनने में मदद करती हैं। कार्यक्रम में शिक्षक, अभिभावक, सामाजिक कार्यकर्ता और अडानी समूह के अधिकारी भी मौजूद रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *