पहला कदम विद्यालय दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास का उत्कृष्ट केंद्र — डॉ. अभिनय शर्मा…

पहला कदम विद्यालय दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास का उत्कृष्ट केंद्र — डॉ. अभिनय शर्मा…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर विशेष कार्यक्रम

झरिया(JHARIA): अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा मंगलवार को सरायढेला स्थित पहला कदम (School for Special Children) में विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेवेन्सॉ विश्वविद्यालय, कटक के भू-विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. अभिनय शर्मा, शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, शाखा सचिव दीपक अग्रवाल, संयोजक मयंक केजरीवाल तथा नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव अनिता अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

मुख्य अतिथि डॉ. अभिनय शर्मा ने पहला कदम विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि “यह संस्था दिव्यांग बच्चों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और कौशल-विकास के लिए अत्यंत प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध करा रही है। यहाँ का समर्पित प्रयास समाज में सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।”

शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि “मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा सदैव समाज के वंचित व विशेष आवश्यकताओं वाले वर्गों के बीच सेवा के संकल्प के साथ कार्य करती रही है। पहला कदम जैसे संस्थान इन बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि सम्मान, अवसर और आगे बढ़ने का आत्मविश्वास भी प्रदान करते हैं। ऐसे प्रयासों में योगदान देना हमारे लिए गर्व और प्रेरणा दोनों है।”

कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से सक्षम बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। विविध खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच बिस्किट, केक और चॉकलेट का वितरण किया गया।

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और दिव्यांग बच्चों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगी समाज निर्माण का संदेश दिया।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *