पहलगाम हमले में कश्मीर की तोड़ी कमर,तो सीजफायर के बाद हिमाचल का रुख करने लगे सैलानी, गुलजार होने लगे पर्यटन स्थल…

पहलगाम हमले में कश्मीर की तोड़ी कमर,तो सीजफायर के बाद हिमाचल का रुख करने लगे सैलानी, गुलजार होने लगे पर्यटन स्थल…

शिमला(SHIMLA):पहलगाम हमले के बाद जहा कश्मीर के पर्यटन स्थल की कमर टूट गयी है.वही लोग अब हिमांचल प्रदेश की ओर रुख करने लगे है.भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद पर्यटकों ने हिमाचल का रुख करना शुरू कर दिया है. शिमला, मनाली, चायल, कसौली, धर्मशाला, मैकलोडगंज सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की चहलकदमी बढ़नी शुरू हो गई है। सीमाओं पर तनाव के चलते जहां होटल खाली थे। अगले सप्ताह 70 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी पहुंचने की उम्मीद है. राजधानी शिमला, कुफरी और नारकंडा सहित जलोड़ी जोत में पर्यटकों की खूब चहलपहल देखने को मिली। कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही में इजाफा देखने को मिली. रिज और मालरोड पर सैलानियों ने घुड़सवारी और फोटोग्राफी का लुत्फ उठाया। धर्मशाला और मैक्लोडगंज में भी सैलानियों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया है। पिछले दिनों दो फीसदी तक रही.ऑक्यूपेंसी करीब 35 फीस पहुंच गई। वहीं कोकसर घाटी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे और बर्फ के बीच जमकर मस्ती की। खराब मौसम होने के बाद भी यहां सुबह से सैलानियों को पहुंचना जारी रहा.

शक्तिपीठों में लौटने लगी रौनक

शक्तिपीठों में एक बार फिर से रौनक लौटती नजर आ रही है।शक्तिपीठ नयनादेवी जी में भी श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए हैं। गर्मियों में आमतौर पर 40 से 50 हजार श्रद्धालु पहुंचते है।दो दिन पहले ज्वालामुखी में 6,000, चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में 1200 और कांगड़ा के बज्रेश्वरी में 600 के करीब श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *