धनबाद(DHANBAD):अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद महानगर के द्वारा आज रणधीर वर्मा चौक में जम्मू-कश्मीर मे हुए आतंकी गतिविधि का विरोध जताया गया। आंतकियों द्वारा इस तरह की घटना को बर्बरतापूर्ण व कायरता का परिचय बताया। प्रदेश सह मंत्री अंशु तिवारी ने बताया कि सरकार आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कदम उठाये। आतंकी हमले का विरोध जताते हुए घटना को असहनीय बताया।
प्रादेशिक विश्वविधालय सह संयोजक नीरज निखिल ने कहा की पहलगाम में आतंकवादियों के कार्यता पूर्ण कार्य की घोर निंदा की है। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। आतंकियों के बर्बरता पूर्वक कार्रवाई से अनेक मां बहनों का सिंदूर उजाड़ दिया तथा नवविवाहितों की माँग को सुना कर दिया।
महानगर मंत्री अभय जैसवाल ने मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश सह मंत्री अंशु तिवारी प्रदेशिक विश्वविद्यालय सह संयोजक नीरज निखिल महानगर संगठन मंत्री हरगोविंद कुमार पाठक प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम हजारी विश्वविद्यालय अध्यक्ष हर्ष कुमार पांडे महानगर मंत्री अभय जायसवाल महानगर सह मंत्री जयेश राठौर, कृष्णा हाजरा सुनील कुमार, आफताब आलम, अमित तिवारी, योगेंद्र त्रिवेदी, ॐ गणेश, आर्यन कुमार, मंगलदीप रॉय, सोनू कुमार, आशीष तिवारी, मोनू कुमार, अभय तिवारी, अरशद अंसारी, प्रियांशु आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

