पहलगाम आतंकी हमले में नया खुलासा: हमले के दिन दुकान न खोलने वाले स्थानीय दुकानदार से NIA कर रही पूछताछ…

पहलगाम आतंकी हमले में नया खुलासा: हमले के दिन दुकान न खोलने वाले स्थानीय दुकानदार से NIA कर रही पूछताछ…

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) एक स्थानीय दुकानदार से पूछताछ कर रही है कि उसने हमले वाले दुनकान क्यों नहीं खोली थी । गौर करने वाली बात है कि इस दुकानदार ने हमले के ठीक पंद्रह दिनों पहले ही पहलगाम के बैसरन में अपनी दुकान खोली थी ।

हमले वाले दिन दुकान क्यों बंद थी ?

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद जांच एजेंसियों को एक अहम सुराग मिला है। एक स्थानीय दुकानदार, जिसने हमले से सिर्फ 15 दिन पहले अपनी दुकान खोली थी और हमले वाले दिन दुकान नहीं खोली, अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) समेत कई केंद्रीय एजेंसियों की रडार पर है।

100 स्थानीय लोगों से पूछताछ
अखबार ने सूत्रों के हवाले से लिखा हैकि , 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी। इस हमले की जांच अब NIA कर रही है। जांच के दौरान जब लगभग 100 स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई, तब इस दुकानदार की भूमिका पर शक गहराया।

डिजिटल सुराग की भी तलाश
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “अब NIA और अन्य केंद्रीय एजेंसियां उस दुकानदार से पूछताछ कर रही हैं और उसका इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (IPDR) भी खंगाला जा रहा है, ताकि कोई सुराग मिल सके ।

NEWSANP के लिए जम्मू कश्मीर से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *