पश्चिम बंगाल मे वैध व अवैध तरीके से रह रहे पाकिस्तानियों की तालिका प्रकाश करने के लिये जिला प्रशासन को आवेदन देगी बिजेपी: देबतनु भट्टाचार्य…

पश्चिम बंगाल मे वैध व अवैध तरीके से रह रहे पाकिस्तानियों की तालिका प्रकाश करने के लिये जिला प्रशासन को आवेदन देगी बिजेपी: देबतनु भट्टाचार्य…

आसनसोल(ASaNSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के भाजपा जिला कार्यालय मे एक संवाददाता सम्मलेन कर भाजपा के पश्चिम बर्धमान जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल मे वैध व अवैध तरीके से रह रहे पाकिस्तानियों को चिन्हित कर उनकी तालिका प्रकाश करने के लिये पश्चिम बर्धमान जिला प्रशासन से अपील की है, जिसके लिये वह पश्चिम बर्धमान जिला शासक के कार्यालय मे सोमवार को लिखित आवेदन भी देने वाले हैं, उन्होंने कहा की कश्मीर के पहलगाम मे हुए आतंकी हमले से पूरा देश दुखी है, ऐसे मे मामले की चल रही जाँच मे यह पाया गया है की पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान का हाँथ है, जिसको देखते हुए केंद्र सरकार ने भारत मे वैध व अवैध तरीके से रह रहे पाकिस्तानियों को लेकर कड़ा रूख अपनाया है, जिसमे लंबे समय के लिये बीजा पर आए व डिप्लोमेटीक ऑफिसियल तरीके से वीजा पर भारत मे रह रहे पाकिस्तानियों को बाद देकर बाकि के पाकिस्तानियों को चिन्हित कर उनको वापस पाकिस्तान भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है, देबतनु ने यह भी बताया की जिस राज्य मे पाकिस्तान के झंडे लहराए जा रहे हैं, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं वहाँ पाकिस्तानियों का होना सवभाविक सी बात है, यहीं नही उन्होने यह भी कहा राज्य के मंत्री ने कुछ दिनों पहले एक बयान दिया था की राज्य मे एक मिनी पाकिस्तान है, ऐसे मे राज्य के मंत्री जिस मिनी पाकिस्तान की बात कर रहे हैं तो क्या उस मिनी पाकिस्तान मे पाकिस्तानी नही होंगे, जरूर होंगे उनको राज्य के उस मिनी पाकिस्तान मे पाकिस्तानियों की होने की आशंका ही नही बल्कि दृढ़ बिश्वास है, उन्होने यह भी कहा दो दिन पहले हुगली जिले के चन्दननगर से एक पाकिस्तानी महिला की पहचान की गई है, जिसको पाकिस्तान वापस भेजने की तैयारी चल रही है, ऐसे मे उस महिला के तरह ना जाने कई पाकिस्तानी राज्य के विभिन्न जिलों मे छुप -छुपा कर रह रहे हैं, जिनकी पहचान करना और उनकी एक तालिका तैयार करना जिला और पुलिस प्रशासन का काम है, अगर वह एक्टिव हो गए तो राज्य मे वैध व अवैध तरीके से रह रहे तमाम पाकिस्तानियों ढूंढ़ कर निकाला जा सकता है और उनको वापस पाकिस्तान भेजा जा सकता है, उन्होने यह भी कहा की वह अभी फिलहाल अवैध की तो बात नही करेंगे लेकिन जो पाकिस्तानी वैध तरीके से रह रहे हैं उनकी तो तालिका और पुलिस प्रशासन के पास है वह तालिका तो जिला व पुलिस प्रशासन साझा कर सक्ति है, पर ऐसा हो नही रहा है इस लिये वह राज्य के तमाम जिला शासक के दफ़्तरों मे लिखित आवेदन देकर वैध व अवैध तरीके से रह रहे पाकिस्तानियों की सूची तैयार कर उक्त सूची को प्रकाशित करने की अपील करेंगे, जिससे पाकिस्तानियों को पाकिस्तान भेजा जा सके.

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *