बिहार(BIHAR): बिहार में गुरुवार को पहले चरण के चुनाव होने हैं और हर पार्टी जनता को लुभाने की कोशिश में है। इस बीच बिहार की राजनीति में जुबानी झगड़े भी आम हो चले हैं। एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अन्य पार्टियों के बड़े-बड़े चुनावी मैदान से एक दूसरे के प्रति आग उगल रहे हैं। दूसरी ओर सिंगर-अभिनेता और भाजपा नेता पवन सिंह की राजद नेता खेसारी लाल यादव से नहीं बन रही है।
‘मेरे आर्दश, लेकिन भगवान नहीं’
अब जहां खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि कम से कम वह एक बीवी के साथ तो हैं। खेसारी लाल यादव ने कहा, ‘…वह मेरे बड़े भाई हैं…मेरे बारे में, उन्होंने हाल ही में कहा, ‘मैं एक पानी पे नहीं रहता’, देखा जाए तो मैं कहूंगा कि मैं पवन भैया और दिनेश भैया की वजह से यहां हूं। अगर मैंने उन्हें अपना आदर्श बना लिया है, तो इससे वे मेरे ‘कर्मदाता’ या मेरे भगवान नहीं बन जाते।’
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

