पलामू सड़क हादसे में भाई-बहन की मौतदो बाइक आमने-सामने टकराए, दूसरे बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल….

पलामू सड़क हादसे में भाई-बहन की मौतदो बाइक आमने-सामने टकराए, दूसरे बाइक पर सवार पति-पत्नी घायल….

पलामू(JHARKHAND): पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें भाई-बहन की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना जगतपुरवा-बेदानी मुख्य सड़क पर कमलकेडिया गांव के पास हुई। जहां दो मोटरसाइकिलें आमने-सामने टकरा गईं।

मृतकों की पहचान मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के निमियां निवासी 38 वर्षीय सत्यवती देवी (पति गिरिजालाल मेहता) और लेस्लीगंज के कुराइनपतरा पंचायत के सोंस गांव निवासी 32 वर्षीय हेमंत कुमार (पिता उदित कुमार) के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में भाई-बहन थे।

पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

घायल दंपती की पहचान तरहसी के रहने वाले लाडले हसन और उनकी पत्नी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, लाडले हसन अपनी पत्नी के साथ तरहसी बेदानी की ओर से मेदिनीनगर जा रहे थे, जबकि हेमंत कुमार दूसरी दिशा से तरहसी बेदानी की ओर आ रहे थे। कमलकेडिया गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सत्यवती देवी और हेमंत कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल लाडले हसन और उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है।

परिजनों में मातम, पुलिस जांच में जुटी

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां चीख-पुकार मच गई। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। भाई-बहन की एक साथ मौत से पूरे परिवार और इलाके में मातम छा गया है।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और यातायात नियंत्रण की मांग की है।लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि दोनों बाइकों की टक्कर कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। वाहनों को जब्त कर लिया है।

NEWSANP के लिए विनोद सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *