पलामू में टॉप कमांडर के दस्ते के साथ मुठभेड़, एक नक्सली ढेर…

पलामू में टॉप कमांडर के दस्ते के साथ मुठभेड़, एक नक्सली ढेर…

रांची(RANCHI): झारखंड के पलामू में सोमवार की रात सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भयंकर मुठभेड़ हो गयी। यह मुठभेड़ हुसैनाबाद हैदरनगर और मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र सीमावर्ती इलाके सीताचुआं में हुई। झारखंड जगुआर और पलामू पुलिस के जांबाजों ने संयुक्त कार्रवाई में एक नक्सली को मार गिराया है। वहीं, करीब आधा दर्जन नक्सिलयों के जख्मी होने की खबर है। जंगल और घनघोर अंधेरे का फायदा उठाकर कई नक्सली भाग निकलने में कामयाब रहे। वहीं, सुरक्षाबलों के जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मुठभेड़ वाले इलाके में एक्स्ट्रा फोर्स भेजा गया है। मुठभेड़ के बाद पलामू पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है।

पुलिस के एक आला अधिकारी ने बताया कि इंफॉर्मेशन मिली थी कि 15 लाख रुपये का इनामी नक्सली नितेश यादव के दस्ते का मूवमेंट हुसैनाबाद इलाके में हो रहा है। कोई बड़ा कांड करने वाले हैं। मिली इंफॉर्मेशन पर पलामू पुलिस और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम ने बताये गये लोकेशन की घेराबंदी कर ली। जवानों को देखते ही जंगल से नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को भी गोलियां चलानी पड़ी। दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। इस फायरिंग में एक टॉप कमांडर के मारे जाने की खबर है। वहीं, करीब आधा दर्जन नक्सलियों को गोली लगने की सूचना है।

यहां याद दिला दें कि आज भोर में ही लातेहार के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के दौना और करमखाड़ गांव के बीच सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़ हो गयी थी। इस मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी खूंखार नक्सली मनीष यादव मारा गया था। वहीं, दस लाख का इनामी नक्सली कुंदन खेरवार पुलिस के शिंकजे में आ गया। इससे पहले 24 मई की भोर में करीब साढ़े पांच बजे JJMP सुप्रीमो पप्पू लोहरा का चैप्टर हमेशा के लिए क्लोज कर दिया गया। ईचाबार जंगल में हुए एक शानदार एनकाउंटर में उसे मार गिराया गया। उसके सिर पर दस लाख का इनाम था। उसके साथ सब जोनल कमांडर प्रभात लोहरा भी मारा गया। प्रभात पांच लाख का इनामी उग्रवादी था। वहीं, एक नक्सली आशीष कुमार जख्मी हो गया था।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *