पर्वों को सेवा भाव से जोड़ना ही हमारी संस्कृति की सच्ची पहचान है” : डॉ. मनीष शर्मा…

पर्वों को सेवा भाव से जोड़ना ही हमारी संस्कृति की सच्ची पहचान है” : डॉ. मनीष शर्मा…

मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा एकादशी व मकर संक्रांति पर गौ-सेवा एवं तुला दान

झरिया(JHARIA): मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित युवा विकास एवं सेवा पखवाड़ा के तीसरे दिन, एकादशी एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर झरिया–धनबाद गौशाला में गौ-सेवा एवं तुला दान का पुण्यकारी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मंच के सदस्यों द्वारा गौमाताओं के लिए चारा एवं अन्य आवश्यक सामग्री का दान किया गया तथा धार्मिक परंपराओं के अनुरूप तुला दान संपन्न कराया गया।

इस सेवा कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा के साथ कार्यक्रम संयोजक गौतम अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, संदीप सांवरिया, मयंक केजरीवाल, चैतन्य अग्रवाल, यश अग्रवाल, अनिल खेमका एवं दिनेश शर्मा सहित मंच के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से गौ-सेवा कर सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा, “गौ-सेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है। पर्वों को सेवा भाव से जोड़ने से समाज में सकारात्मक सोच, संस्कार एवं मानवीय मूल्यों का विकास होता है। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित युवा विकास एवं सेवा पखवाड़ा के माध्यम से समाज को सेवा का संदेश देना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।”

कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का सशक्त संदेश दिया गया, जिसकी उपस्थितजनों एवं गौशाला प्रबंधन द्वारा सराहना की गई।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *