पर्यावरण संरक्षण में अव्वल — मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा प्रांतीय पुरस्कार हेतु चयनित…

पर्यावरण संरक्षण में अव्वल — मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा प्रांतीय पुरस्कार हेतु चयनित…

झरिया(JHARIA): वन महोत्सव एवं पर्यावरण माह–2025 के अंतर्गत राष्ट्र स्तर पर निर्धारित सभी गतिविधियों का उत्कृष्ट आयोजन करने के लिए मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा का चयन प्रांतीय पुरस्कार हेतु किया गया है। इस गौरवशाली घोषणा की जानकारी प्रांतीय संयोजिका (पर्यावरण एवं स्वच्छता संरक्षण) रंजिता केडिया ने दी।

पर्यावरण माह के दौरान झरिया शाखा ने अनेक रचनात्मक एवं प्रभावशाली कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनमें वृक्षारोपण अभियान और पौधा वितरण (संयोजक – हितेन शर्मा), ‘बदलता पर्यावरण – चुनौतियाँ और समाधान’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता (संयोजक – आशीष अग्रवाल) तथा हरियाली सेल्फी प्रतियोगिता (संयोजक – गौतम अग्रवाल) आयोजित किये गए। सभी विजेताओं को पर्यावरण रक्षक प्रमाण पत्र दिए गए।

इसी क्रम में शाखा ने हरियाली को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से एक सदस्य–एक वृक्ष अभियान, डिजिटल प्रतियोगिताएँ (पोस्टर, कविता, निबंध, वीडियो), प्लास्टिक हटाओ–धरती बचाओ अभियान और हर घर–हरियाली डिजिटल रिपोर्टिंग जैसी अभिनव गतिविधियों का भी सफल आयोजन किया। इन सभी कार्यक्रमों का संयोजन मयंक केजरीवाल ने किया।

शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि इस उपलब्धि में पदाधिकारियों और सदस्यों की प्रतिबद्धता के साथ-साथ बालिका विद्या मंदिर एवं यशोमती श्री विद्या निकेतन, झरिया का भी सराहनीय योगदान रहा। इन संस्थानों ने हरियाली संवाद कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों व युवाओं को पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा दी।

शाखा के कार्यकरिणी सदस्य दिनेश शर्मा ने कहा कि “यह उपलब्धि पूरे मंच परिवार के सामूहिक प्रयासों और टीम भावना का परिणाम है। हमें गर्व है कि झरिया शाखा को प्रांतीय स्तर पर पहचान मिल रही है। आने वाले समय में हम और भी अधिक जोश व ऊर्जा के साथ समाजसेवा और नवाचार की दिशा में कार्य करेंगे।”

इस चयन पर प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाडिया एंव प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री नरेश केजरीवाल ने झरिया शाखा को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की।

झरिया शाखा का यह चयन न केवल शाखा के लिए सम्मान है, बल्कि समाज में पर्यावरण संरक्षण का एक सशक्त संदेश भी है।

NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडे की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *