पर्यावरण संरक्षण को लेकर भाजपा का अभियान एक पेड़ माँ के नाम…

पर्यावरण संरक्षण को लेकर भाजपा का अभियान एक पेड़ माँ के नाम…

आसनसोल(ASANSOL): पर्यावरण संरक्षण को लेकर भाजपा ने पुरे देश भर मे दो महीने के लिये एक अभियान चलाया है, जिस अभियान का नाम भाजपा ने एक पेड़ माँ के नाम रखा है, इस अभियान के तहत भाजपा देश की हर एक जनता से यह अपील कर रही है की वह इस अभियान से जुड़कर अपने माँ के नाम से एक पेड़ लगाए और उस पेड़ को ठीक उसी तरह सेवा करें जिस तरह वह अपनी माँ की सेवा करते हैं, पर्यावरण संरक्षण को लेकर भाजपा द्वारा पुरे देश भर मे चलाई जा रही इस अभियान के तहत पश्चिम बंगाल मे भी एक पेड़ माँ के नाम से अभियान चलाया गया, जिस अभियान मे पश्चिम बंगाल के आसनसोल मे भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृषनेन्दु मुख़र्जी, भाजपा नेता जीतेन्द्र तिवारी, और पश्चिम बर्धमान के भाजपा के जिलाध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य सहित उनके कई नेता और समर्थक मौजूद थे, जिन्होने धाधका के पोलटेक्निक कॉलेज मे विभिन्न प्रकार के करीब 20 पेड़ लगाए साथ ही करीब 50 पेड़ दान किए, इसके अलावा उन्होंने अपने इस अभियान को लोगों तक पहुँचाने के लिये एक रैली भी की, जिस रैली का एक ही उदेश्य था लोगों को इस अभियान से जोड़ना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, इस दौरान भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृषनेन्दु मुखर्जी ने कहा की की अगर हम इस अभियान से जुड़ते हैं और पेड़ लगाते हैं, तो उस पेड़ से हमे बहोत फायदे हैं यह प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित करता है, जैसे कि हवा, पानी, और मिट्टी. यह जैव विविधता को बनाए रखता है, जो पृथ्वी पर सभी जीवों के लिए ज़रूरी है. यह मानव स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है. यह प्राकृतिक आपदाओं से बचाता है, जैसे कि बाढ़ और सूखा. यह अर्थव्यवस्था को भी बेहतर बनाता है, क्योंकि यह पर्यटन, कृषि, और अन्य उद्योगों को बढ़ावा देता है.

NEWSANP के लिए आसनसोल से सुनील सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *