धनबाद(DHANBAD): विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने श्यामडीह मोड़ स्थित यूथ फोर्स कार्यालय में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह ने पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को वृक्षारोपण करना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि जिस प्रकार से औधौगिक विकास एवं वैश्विक विकास के नाम पर पेड़-पौधे की कटाई और जलाशयों का अतिक्रमण हो रही है और वायु प्रदूषण बढ़ रहा है,अगर समय रहते पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण पर जोर नहीं दिया गया और जलस्रोतों का संरक्षण नहीं किया गया,तो अपने वाले समय में पृथ्वी पर मनुष्य को जीना मुश्किल हो जाएगा। इस अवसर पर जदयू अनूसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला महासचिव अशोक कुमार दास, यूथ फोर्स के केन्द्रीय सचिव सूरज सिंह, छात्र नेता सपन दुबे, अभीषेक दसौंधी आदि उपस्थित रहे।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

