पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने सर्किट हाउस में की बैठक….

पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने सर्किट हाउस में की बैठक….

पर्यावरण का संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने मंगलवार को सर्किट हाउस में विधायक सारठ उदय शंकर सिंह की अध्यक्षता में तथा सदस्य विधायक सिसई जिग्गा सुसरण होरो, विधायक पोटका संजीव सरदार तथा विधायक बोकारो श्वेता सिंह की उपस्थिति में पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक के दौरान समिति ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड, हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड, मैथन पावर लिमिटेड सहित अन्य इकाइयों में पर्यावरण एवं प्रदूषण से संबंधित प्राप्त जन आवेदनों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।

बैठक संपन्न होने के बाद समिति की सदस्य श्वेता सिंह ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।

उन्होंने कहा कि बैठक में कोयले के खनन और ओवर बर्डन डंप करने में निर्धारित मापदंड और नियमों का पालन करने, आमजनों को इससे परेशानी नहीं हो यह सुनिश्चित करने, खनन के बाद परिवहन के दौरान कोयला लदे वाहनों को तिरपाल से ढंकने, पेड़ पौधे को सुरक्षित रखने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई है।

वहीं बैठक से पहले उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा ने सर्किट हाउस पहुंचकर समिति के अध्यक्ष सह विधायक सारठ उदय शंकर सिंह का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

बैठक में उप विकास आयुक्त सादात अनवर, वन प्रमंडल पदाधिकारी विकास पालीवाल, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, सहायक आयुक्त उत्पाद, सहायक श्रम अधिक्षक प्रवीण कुमार, सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन, जिला खनन पदाधिकारी रितेश राज तिग्गा के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *