
झरिया(JHARIA): पर्यावरण अधिनियम केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमावली के उल्लंघन कर ध्वनि एवं वायु प्रदूषण फैलाने के विरोध में शुक्रवार को वार्ड नंबर 23 अंतर्गत मथुरा नगर के स्थानीय ग्रामीणों ने झरिया विधायक रागिनी सिंह से उनके आवासीय कार्यालय धनबाद में मुलाकात कर आरा मशीन संचालक के विरोध में शिकायत करते हुए सौंपा ज्ञापन..
ग्रामीणों ने बताया की प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमावली का उल्लंघन करते हुए कोला कुसमा स्थित मथुरा नगर में लकड़ी मील (आरा मशीन) एवं फ्लाई ऐश ब्रिक्स कारखाना चलाया जा रहा है जिससे आये दिन ध्वनि एवं वायु प्रदुषण के चपेट में लोग तरह तरह के गंभीर विमारी से प्रभावित हो रहें हैं। जिसको लेकर ग्रामीणों ने झरिया विधायक रागिनी सिंह को लिखित शिकायत के माध्यम से अवगत कराया है..
उन्होंने बताया कि जिस क्षेत्र में आरा मशीन संचालित है उक्त स्थल पर एक घनी आबादी है जिसके बीचो-बीच पड़ती है एवं इसके अगल-बगल एक अच्छी खासी आबादी निवास करती है इसके विपरीत आरा मशीन के कटाई एवं धरती प्रदूषण एवं वायु प्रदूषण राउंड द क्लॉक संचालित होती रही है। जिससे यहां निवास करने वाले बच्चे एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है जिसके कारण विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रसित हो रहें हैं..
वही बड़े-बड़े हाइवा व ट्रक का आवागमन कॉलोनी के बीचों बीच होते रहती है जिससे यहां निवास करने वाले बुजुर्गों एवं स्थानियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जबकि आरा मशीन ठीक बगल में प्राथमिक स्कूल राज्य सरकार द्वारा संचालित है। जंहा शिक्षा संस्थान में पठन-पाठन के लिए नितदीन बच्चें आते हैं उसके वाबजूद धड़ल्ले से काम जारी है। वही सभी विषयों को गंभीरता पूर्वक सुनकर झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह ने ग्रामीणों को अस्वस्थ करते हुए प्रशासनिक कार्यवाही का भरोसा दिलाया..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

