धनबाद(NIRSA): निरसा तीन के मध्य विद्यालय एग्यारकुंड के एसीआर भवन निर्माण को लेकर अथक प्रयास किया। लगातार जिला का चक्कर काटता रहा। जब योजना धरातल पर उतरी तो श्रेय लेने और फीता काटने में तनिक भी देर नहीं की गई। अपनी पीड़ा व्यय करते हुए उक्त बातें एग्यारकुंड प्रखण्ड के उपप्रमुख बिनोद दास ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एग्यारकुंड दक्षिण पंचायत स्थित मध्य विद्यालय के प्राचार्य के अनुरोध पर हमने चार कमरा एसीआर भवन निर्माण को लेकर डीएमएफटी मद से पास करवाया। मगर श्रेय कोई और ले रहा है। इसका विरोध करते है। उक्त भवन के निर्माण को लेकर बीते आठ मार्च को शिलान्यास कर दी गई। जबकि उक्त समारोह में मुझे बुलाया तक नहीं गया। वर्ष 2023 में मैंने उक्त विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद झा के अनुरोध पर विद्यालय का निरिक्षण कर उप विकास आयुक्त धनबाद को चार कमरों वाला एसीआर भवन, पुस्तकालय एवं आईसीटी लैब के निर्माण को लेकर पत्राचार किया था। मेरे आवेदन पर उक्त भवन निर्माण को लेकर डीएमएफटी मद से 43 लाख रूपये राशी की स्वीकृति दी गई और निर्माण कार्य धरातल पर उतारा गया। जिसका शिलान्यास निरसा विधायक अरूप चटर्जी, जिप सदस्य बादल बाउरी एवं मुखिया अजय राम द्वारा कर दिया गया। लेकिन इसकी सुचना तक मुझे नहीं दी गई। इसका हम विरोध करते है। यह जनप्रतिनिधि का अवमानना करना हुआ श्रेय लेना ही था तो कार्य स्वयं परिश्रम कर योजना को धरातल पर उतरते और फीता कटते और नारियल फोड़ते इस समारोह का मैं कड़े शब्दों में विरोध करता हूँ। वही मौके पर उपस्थित भाजपा एग्यारकुंड मंडल अध्यक्ष सुरजीत चंद्रा ने कहा की किसी के भी परिश्रम का श्रेय कोई और ले यह कही से ठीक नहीं है। किसी भी जनप्रतिनिधि को अपेक्षा करना ठीक नहीं है। हम लोग इसका विरोध करते हैं।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

