परिवार को बिना बताए घर छोड़कर चेन्नई जा रही नाबालिक युवती को आरपीएफ ने रेसक्यू कर किया बरामद…

परिवार को बिना बताए घर छोड़कर चेन्नई जा रही नाबालिक युवती को आरपीएफ ने रेसक्यू कर किया बरामद…

आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल रेलवे सुरक्षा बल ने 139 पर बुधवार दोपहर 17 बजकर दो मिनट पर दर्ज ऑनलाइन कम्प्लेन के आधार पर अपनी सूज बुझ से शिकायत के महज दो घंटे बीस मिनट के भीतर सफलता हासिल कर ली है, आरपीएफ सब इंस्पेक्टर अरविन्द प्रसाद शर्मा की अगर माने तो आरपीएफ के टोल फ्री नंबर 139 पर ऑनलाइन एक शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिस शिकायत मे अंडाल थाना अंतर्गत काजोड़ा की रहने वाली एक 17 वर्ष की एक युवती अपने घर मे हुई किसी मामूली विवाद पर रूठकर घर मे किसी को बिना बताए आसनसोल स्टेशन पहुँच गई थी और एक नंबर प्लेटफार्म से ट्रेन संख्या 12376 चेन्नई जाने ट्रेन तामब्रम साप्ताहिक सुपर फ़ास्ट ट्रेन से जाने वाली थी, ट्रेन मे ज्यादा भीड़ होने के कारण वह ट्रेन मे चढ़ नही पाई और प्लेटफार्म संख्या दो पर किसी दूसरी ट्रेन का इंतजार करने लगी, वहीं शिकायत के आधार पर स्टेशन परिसर पर युवती को ढूंढ़ रहे जब आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर अरविन्द प्रसाद शर्मा, सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार, कांस्टेबल एम एच पाल, राजू सिंह की नजर दो नंबर प्लेटफार्म पर बैठी युवती पर पड़ गई, जिसके बाद युवती से पूछताछ के बाद उनको यह पता चला की शिकायत के आधार पर जिस युवती को वह ढूंढ़ रहे थे वह वही युवती है, जिसके बाद आरपीएफ की टीम युवती को पाँच नंबर प्लेटफार्म स्थित आरपीफ थाना लेकर आई, जहाँ युवती के परिजनों को बुलाया गया, युवती ने ऐसा क्यों और किस लिये कदम उठाया तमाम चीजों पर बात की गई, युवती के परिजनों व युवती को भी बारीकी से समझाया गया की वह आपस मे अपने रिश्तों को अच्छे से बनाए रखें वह दोबारा ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे इस तरह की कोई घटना दोबारा सामने आए, जिसके बाद आरपीएफ ने युवती को पाँच नंबर प्लेटफार्म मे ही स्थित चाइल्ड लाईन को शौंप दिया, वहीं गुरुवार को आसनसोल कोर्ट स्थित चाइल्ड वेलफेयर कमिटी मे नाबालिक युवती के मामले मे सुनवाई की जायेगी जिसके बाद युवती व उसके माता पिता के तमाम जरुरी दस्तावेजों की जाँच कर तमाम कानूनी परिकिर्याओं को निभाते हुए युवती को उसके सहमति पर उसके परिजनों को शौंप दिया जाएगा, वहीं इस दौरान युवती ने बताया की चेन्नई मे रह रही उसकी एक मित्र उसको अच्छा काम दिलाकर मोटी रकम दिलवाने का दावा कर बुला रही थी, जिस लालच मे युवती पड़ गई और अपने मित्र के बहकावे मे आकर वह अपने घर मे बिना किसी को कुछ बताए घर छोड़कर जा रही थी, युवती ना तो ज्यादा पढ़ी लिखी थी और ना ही बालिग़ थी ऐसे मे युवती को चेन्नई मे ऐसी कौन सी कंपनी नौकरी देती या फिर उसकी मित्र दिलवाती यह तो चेन्नई मे रह रही उसकी मित्र ही जानती है, वहीं आरपीएफ ने नाबालिक युवती को उसके माता पिता के सामने बहोत ही अच्छे से समझाया की पुरे देश मे ऐसी कोई कंपनी नही है जो कंपनी नाबालिकों को नौकरी दे, अगर कोई नौकरी दिलवाने की बात कर्ता है तो वह झूठ बोल रहा है, वह जरूर कोई गैर कानूनी या फिर किसी गलत कार्य को करवाना चाह रहा है, ऐसे मे लोगों को इस तरह के गलत लोगों के ना तो झांसे मे आना चाहिये और ना ही उनकी कोई बात माननी चाहिये, नही तो वह किसी बड़ी साजिस का शिकार हो सकते हैं.

NEWSANP के लिए आसनसोल से अतीक रहमान की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *