
झरिया(JHARIA):मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा गणगौर महोत्सव 2026 के अंतर्गत मारवाड़ी गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मारवाड़ी भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन को प्रोत्साहित करना रहा।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एकल (Solo) श्रेणी में 11 प्रतिभागियों तथा समूह (Group) श्रेणी में 6 टीमों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ दीं। सभी प्रतिभागियों ने पारंपरिक मारवाड़ी गीतों के माध्यम से अपनी कला का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिससे प्रतियोगिता का स्तर अत्यंत सराहनीय रहा।
प्रतियोगिता के मूल्यांकन हेतु मारवाड़ी भाषा एवं संस्कृति के राष्ट्रीय संयोजक साकेत चावछरिया एवं उत्तर प्रदेश प्रांत की प्रांतीय संयोजक स्वाति जैन ने निर्णायक की भूमिका निभाई। उनके द्वारा निष्पक्ष मूल्यांकन के पश्चात विजेताओं की घोषणा की गई।
परिणाम इस प्रकार रहे:
एकल श्रेणी (Solo)
- विजेता – प्रियंका वरुण कुमार लोढ़िया, वाशिम (महाराष्ट्र)
- उपविजेता – उन्नति अग्रवाल, धनबाद
समूह श्रेणी (Group)
- विजेता – माहेश्वरी महिला समूह, धनबाद
- उपविजेता – स्वाति अग्रवाल एवं समूह, कोलकाता
सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। विजेताओं का सम्मान आगामी 16 अप्रैल 2026 को आयोजित कार्यक्रम में किया जाएगा तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
यह आयोजन मारवाड़ी संस्कृति के संरक्षण एवं प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल सिद्ध हो रहा है।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

