पत्रकार निकेश पांडेय पर हमला मामले में पत्रकारों ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर दिया धरना इधर पुलिस के दबाव में हमलावर उज्ज्वल कुम्हार ने धनबाद कोर्ट में किया सरेंडर…

पत्रकार निकेश पांडेय पर हमला मामले में पत्रकारों ने धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर दिया धरना इधर पुलिस के दबाव में हमलावर उज्ज्वल कुम्हार ने धनबाद कोर्ट में किया सरेंडर…

धनबाद(DHANBAD):कतरास थाना से कुछ ही फर्लांग की दूरी पर स्थित राहुल चौक के पास पत्रकार निकेश पांडेय पर हुए हमला के मुख्य आरोपी उज्ज्वल कुम्हार ने राजगंज पुलिस की चौतरफा दबिश के कारण आज दोपहर बाद धनबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को राजगंज पुलिस ने उसके माता पिता रेखा देवी और निमाई कुम्हार को उसके लालबाजार स्थित घर से उठाया था और थाना में रखकर निमाई के संभावित ठिकानों की टोह ले रही थी।देर रात राजगंज थानेदार अलिसा ने उज्जवल के गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बदडीहा स्थित ससुराल का रुख किया। पुलिस की दबिश के आगे उज्ज्वल टूट गया और अंततः कोर्ट में सरेंडर कर दिया। मालूम हो कि कतरास का पत्रकार संघ ने जहां गुरुवार को कतरास में प्रदर्शन किया था.. वहीं शुक्रवार को धनबाद प्रेस क्लब के नेतृत्व में रणधीर वर्मा चौक पर जिले के दर्जनों पत्रकारों ने घटना के विरोध में धरना दिया और कतरास और राजगंज थानेदार का पुतला दहन किया था..और SSP को एक ज्ञापन भी सौंपा था…आरोपी की गिरफ्तारी की मांग लेकर पत्रकारों का आंदोलन जारी था।इस मामले को धनबाद SSP एचपी जनार्दनन और बाघमारा SDPO पीके सिंह काफ़ी गंभीरता से लिया था …और स्थानीय पुलिस को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया था..नतीजा पुलिस के रेस होते ही आरोपी ने धनबाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया ..जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया…

NEWS ANP के लिए विवेक के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *