कोडरमा(KODERMA) : पति पर पत्नी की ओर से मुकदमा दर्ज कराने से पति ने दुखी होकर जहर खा लिया। सोमवार को कोडरमा कोर्ट में युवक ने जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। इसके बाद परिजन उसे सदर अस्पताल कोडरमा ले गए। जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास करने वाले युवक की पहचान गिरिडीह निवासी पारस कुमार वर्मा (34) के रूप मे हुई है। घटना को लेकर प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी ने हमउस पर और उसके परिवार वालों पर दहेज और सामान मांगने का झूठा मुकदमा कोडरमा कोर्ट मे दायर कर दिया है। इसे लेकर पारस कुमार सोमवार को कोडरमा कोर्ट में बेल के लिए आया हुआ था। जहां उसने दुखी होकर जहर खा लिया। साथ ही उन्होंने बताया कि मेरी मां बीमार रहती है और उस पर पत्नी ने झूठा मुकदमा दर्ज करने पर और परेशान रहती है और हम भी परेशान हैं। चारो तरफ से हार गए तब जाकर जहर खा लिए।
NEWSANP के लिए कोडरमा से ब्यूरो रिपोर्ट

