पति की तस्वीर के साथ विधायक रागिनी सिंह ने किया महाकुंभ स्नान, कोयलांचलवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना…

पति की तस्वीर के साथ विधायक रागिनी सिंह ने किया महाकुंभ स्नान, कोयलांचलवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना…

धनबाद(DHANBAD): झरिया विधायक रागिनी सिंह ने प्रयागराज महाकुंभ पहुंचकर त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. विधायक की यह डुबकी चर्चा का विषय बन गई है. चर्चा का विषय इसलिए क्योंकि रागिनी सिंह ने अपने पति झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की तस्वीर के साथ संगम में आस्था की डुबकी लगाई है. ऐसी मान्यता है कि सुहागिन महिलाएं अपने पति के साथ ही संगम में डुबकी लगाती हैं.

संगम में डुबकी लगाने के बाद विधायक ने त्रिवेणी घाट पर पूजा-अर्चना भी की. इस दौरान उन्होंने पति संजीव सिंह, पूरे परिवार समेत कोयलांचलवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की. आपको बता दें कि भाजपा विधायक रागिनी सिंह सड़क मार्ग से प्रयागराज पहुंचीं थीं. धनबाद से यह दूरी तय करने में उन्हें 24 घंटे से अधिक का समय लगा. रास्ते में उन्हें जाम से भी जूझना पड़ा.

बताते चलें कि विधायक रागिनी सिंह के पति झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह पिछले कई सालों से जेल में बंद हैं. संजीव सिंह पर अपने चचेरे भाई पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या की साजिश का आरोप है. उनकी जमानत की लिए हाल में ही सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई गई थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी थी.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *