बिहार(BIHAR):बिहार के यात्रियों को रेलवे एक और खुशखबरी देने जा रहा है. जल्द ही बिहार की राजधानी पटना और मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा शुरू की जा सकती है. यह नई वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से चलकर उत्तर प्रदेश होते हुए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचगी. दोनों राज्यों की राजधानियों के बीच की दूरी 1000 किलोमीटर से अधिक है. सामान्य ट्रेनों से इतनी दूरी तय करने में 18 से 20 घंटे का समय लग जाता है, लेकिन वंदे भारत एक्सप्रेस से यह दूरी 11 से 13 घंटे में तय की जा सकती है.
NEWSANP के लिए बिहार से ब्यूरो रिपोर्ट

