पटना(PATNA):पटना विश्वविद्यालय में आज (29 मार्च, 2025) छात्रसंघ का चुनाव हो रहा है. सुबह आठ बजे से इसका मतदान शुरू होगा और दोपहर 2 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी. आज ही शाम छह बजे से पटना के आर्ट्स कॉलेज में मतगणना शुरू होगी. देर रात तक रिजल्ट भी आ जाएगा.
मतदान और मतगणना के लिए पटना यूनिवर्सिटी के साथ-साथ जिला प्रशासन और पटना पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली है. वोटिंग के लिए लगभग 40 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. सबसे अधिक सात मतदान केंद्र पटना वीमेंस कॉलेज में हैं. पटना कॉलेज में पांच मतदान केंद्र हैं. पटना कॉलेज के कैंपस में ही फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस के तीन, फैकल्टी ऑफ ह्यूमैनिटीज के दो, फैकल्टी ऑफ साइंस के दो, फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एजुकेशन एंड लॉ का एक मतदान केंद्र है.
इस चुनाव में पटना यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेजों को मिलाकर कुल 19,059 छात्र मतदाता हैं. सबसे अधिक 4461 मतदाता पटना वीमेंस कॉलेज में हैं. दूसरे नंबर पर बीएन कॉलेज है जहां 2,287 मतदाता हैं. यह मतदान कुल 27 पदों के लिए किया जा रहा है. 22 पद 1000 छात्र प्रतिनिधि का है. प्रत्येक 1000 छात्र पर एक प्रतिनिधि चुने जाएंगे.
NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

