पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ा गुरुद्वारा बैंक मोड़, धनबाद ने बढ़ाया सहयोग का हाथ…

पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए बड़ा गुरुद्वारा बैंक मोड़, धनबाद ने बढ़ाया सहयोग का हाथ…

6 लाख रुपये की सहायता राशि “खालसा एड”इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट को समर्पित – संगतों के सहयोग से हुआ पुण्य कार्य

धनबाद(DHANBAD):पंजाब में हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बड़ा गुरुद्वारा बैंक मोड़, धनबाद ने मानवता और सेवा का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है।
गुरुद्वारा कमेटी ने सगतों के सहयोग से ₹6 लाख (छ: लाख रुपये) की राशि एकत्र कर “खालसा एड”इंडिया चैरिटेबल ट्रस्ट को सौंपेगी, जो वर्तमान में पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्य में लगी हुई है।

बड़ा गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष का बयान: गुरु नानक देव जी ने सिखाया है कृत करो, नाम जपो ,वंड छकना यानी दूसरों की सेवा करना ही सबसे उत्तम सेवा
पंजाब में हमारे भाई-बहन कठिन समय से गुजर रहे हैं। हमारी यही कोशिश है कि उनकी पीड़ा को थोड़ा कम किया जा सके। धनबाद जिले की संगत ने सेवा भावना से यह योगदान दिया है बड़ा गुरुद्वारा के महासचिव ने कहा कि धनबाद की संगत
ने जो सहयोग किया है वह “सेवा ही सिख धर्म का मूल है। धनबाद की संगतों ने जो सहयोग किया है, वह न सिर्फ आर्थिक मदद है,
इस बार पंजाब की धरती पर जो आपदा आई है, उसमें हमारी यह छोटी सी कोशिश कई परिवारों तक राहत पहुँचाने में सहायक बनेगी।”
यह योगदान इस बात का प्रमाण है कि मानवता की कोई सीमाएँ नहीं होतीं —चाहे पंजाब हो या झारखंड, पीड़ा सबकी एक जैसी होती
है.

पूर्व उपाध्यक्ष बड़ा गुरुद्वारा सतपाल सिंह ब्रोका ने कहा कि खालसा एड भारत ही नहीं बल्कि विश्व भर में सेवा का प्रतीक है मानस की जात सभै एकै क पहचानबो को चरितार्थ करते हुए
गुरुओं के बताए हुए मार्ग पर चलकर सिखी का जो सिद्धांत है सेवा ही सिखी है – यही संदेश हम समाज के युवाओं में को देते आ रहे हैं सेवा सिर्फ शब्द नहीं कर्म है
वरीय सदस्य राजेंद्र सिंह चहल कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह सलूजा आदि उपस्थित थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *