निरसा(NIRSA):डीवीसी पंचेत में वास्तुहारा संग्राम समिति के बैनर तले विस्थापितों का अनिश्चितकालीन धरना पिछले पांचवें दिन से जारी है। धरना में विस्थापित महिलाएं व बच्चे शामिल है। समिति के अध्यक्ष मुख्तार अंसारी ने कहा कि डीवीसी के चेयरमैन ने पंचेत का दौरा किया लेकिन उन्होंने यहां के विस्थापितों से वार्ता करना जरूरी नहीं समझा ।इससे प्रतीत होता है कि डीवीसी विस्थापितों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि यही स्थिति रही तो आगामी दिनों में डीवीसी के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा । समिति के अध्यक्ष मुख़्तार अंसारी ने कहा कि यह लोकतांत्रिक देश है हम लोग शांतिपूर्ण तरीका से धरना दे रहे हैं उम्मीद है कि हमारी मांग पूरी होगी। डीवीसी पिछले 70 सालों से जिस तरह से यहां के विस्थापितों के साथ शोषण किया है। वर्तमान में डीवीसी सोलर प्रोजेक्ट लगाकर यहां के पर्यावरण को कुचलना का प्रयास कर रहा है और विस्थापितों के जमीन को हड़प रही है डीवीसी सोच रखा है कि जिस प्रकार पहले यहां विस्थापित शांत स्वभाव के थे और अपना काम निकाल लिया जाएगा लेकिन यह होने नहीं दिया जाएगा चाहे हमारी जान चल जाये।
NEWSANP के लिए निरसा से मनोज सिंह की रिपोर्ट

